Big NewsDehradunUttarakhand

महेंद्र भट्ट के हाथ फिर बीजेपी प्रदेश की कमान , केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया ऐलान

देहरादून

राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को फिर से उत्तराखंड भाजपा की कमान…. भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के निर्वाचन की घोषणा की….. लगातार रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बन गए हैं ….

केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट के नाम पर सहमति दी थी ……..प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में इस पद के लिए एकमात्रा महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ था….कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहे …

वर्ष 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की जुगलबंदी पर पूरा दारोमदार रहेगा…साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी व संगठन की पसंद का ख्याल भी रखा है… यही नहीं, यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जो बेहतर कार्य करेगा, उसे पारितोषिक देने में पार्टी पीछे नहीं रहेगी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button