Big NewsNainitalUttarakhand
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया पौधारोपण, वन, नदियां, पर्वत हैं अमूल्य उपहार


सरोवर नगरी नैनीताल के राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया…….. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यक है….. बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह एक स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है…… उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रकृति के अमूल्य उपहार- जैसे वन, नदियां, पर्वत और जैव विविधता के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें….राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की…