Big NewsDehradunUttarakhand
मुख्यमंत्री धामी ने कलश यात्रा का किया फ्लैग ऑफ, 151 पवित्र नदियों के जल से होगा सूर्य की मूर्ति का जलाभिषेक

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास देहरादून से कुशीनगर जिले में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया…..

कुशीनगर में सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है….. इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल की कलश यात्रा को मुख्यमंत्री ने रवाना किया…… इस दौरान महामंडलेश्वर 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के सदस्य मौजूद रहे……