रुद्रप्रयाग- पहाड़ी से गिरा पत्थर गाड़ी को भी साथ ले गया , दो की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग के मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में मैक्स बोलेरो वाहन आ गया….हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए…जिन्हें रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों ने सोनप्रयाग अस्पताल मे भर्ती करवाया है…बताया गया कि मैक्स बोलेरो वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था…इसी बीच ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से वाहन इसकी चपेट में आ गया…

मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था….. तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया…. जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मौत और 3 व्यक्ति घायल हो गये…. जिनको रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों ने तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया .

मृतकों का विवरण –
1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष
घायलों का विवरण
1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)