राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन, 24 जून से जनता के लिए खुलेंगे द्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून के राजपुर रोड पर राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन किया…. इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे….

राष्ट्रपति आशियाना के नाम से चर्चित राष्ट्रपति निकेतन का उपयोग राष्ट्रपति के अंगरक्षक पीबीजी के घोड़ों के प्रशिक्षण के लिए किया करते थे….. इस विरासत भवन में अब कलाकृतियों का संग्रह लगाया गया है…
दून में 24 जून से राष्ट्रपति निकेतन जनता के भ्रमण के लिए खुलने जा रहा है… राष्ट्रपति निकेतन 186 वर्ष पुराना है और 21 एकड़ में फैला है….. जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानि 20 जून को राष्ट्रपति निकेतन का दौरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया ….
राष्ट्रपति 132 एकड़ के इकोलॉजिकल पार्क समेत राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखी…..पहले राष्ट्रपति आशियाना के नाम से चर्चित राष्ट्रपति निकेतन का उपयोग राष्ट्रपति के अंगरक्षक पीबीजी के घोड़ों के प्रशिक्षण के लिए किया करते थे…. इस विरासत भवन में अब कलाकृतियों का संग्रह लगाया गया है… यह कलाकृतियों की एक समृद्ध विरासत की झलक भी पेश करता है…