Big NewsNationalUttarakhand
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मिले सीएम धामी, सामाजिक, प्राथमिक परियोजनाओं के क्रियान्वित का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की… इस दौरान राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा हुई….

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की उन 21 जलविद्युत परियोजनाओं का मुद्दा उठाया, जिन्हें पहले से स्वीकृति मिली हुई है…उन्होंने इनमें से पांच प्राथमिक परियोजनाओं को जल्द क्रियान्वित करने का अनुरोध किया….ताकि राज्य में जलविद्युत उत्पादन को गति मिल सके…वहीं केंद्रीय मंत्री की ओर से सकारात्मक रुख जताया गया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया.