UttarakhandDehradun
सीएम धामी ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनको किया नमन…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए…. इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी..
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय, करुणा, धर्म निष्ठा और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा हैं… उन्होंने शासन को केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा और धर्म की पुनर्स्थापना का पथ बनाया… सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण हो रहा है… अयोध्या में श्रीराम मंदिर, श्री केदारनाथ-श्री बदरीनाथ धाम में सुविधाओं का विस्तार बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी अन्य परियोजनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है….