गंगा का बढ़ रहा जलस्तर , जल पुलिस ने बरती सख्ती, लापरवाहों को दी चेतावनी

हरिद्वार
हरिद्वार में गंगा घाटों पर स्टंट करने वालों और लापरवाही से गहरे पानी में जाकर नहाने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती बर्तती नजर आ रही है… पुलिस ने हर की पैड़ी और दूसरे गंगा घाटों पर लोगों के लिए चेतावनी के फ्लेक्स बोर्ड लगा दिए हैं…

उसके अलावा गंगा घाटों पर तैनात जल पुलिस के जवान भी लोगों को जागरुक कर रहे हैं… एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा कि जो लोग चेतावनी के बावजूद भी गहरे पानी में उतरकर नहाते हुए पाए जाएंगे उन पर कानूनी कार्य की जाएगी…
हरिद्वार में गंगा नदी के घाटों पर अक्सर लोग खतरनाक स्टंट करते हैं, जैसे कि गहरे पानी में कूदना या तैरना, जो जानलेवा हो सकता है… इसके अलावा, कई लोग लापरवाही से गहरे पानी में नहाते हैं… जिससे डूबने का खतरा रहता है… इन घटनाओं को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, पुलिस ने गंगा घाटों पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं….