UncategorizedDehradunNationalUttarakhand

राष्ट्रपति के छलके आंसू , दिव्यांग बच्चों ने जब अपने अंदाज में किया बर्थडे विश

देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उस वक्त आंसू छलक आए, जब बच्चों ने उन्हें बर्थडे विश किया…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं…. बच्चों ने एक गीत उन्हें बर्थ डे विश किया… बता दें, कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं…

गुरुवार शाम को राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं थीं…शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वह सम्मिलित हुई। यहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से संवाद किया… बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अतिथि गणों का अभिवादन किया… इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे…

कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने दिव्यांग छात्रों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया…..इसके अलावा कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों ने कार्यक्रम में संगीत की प्रस्तुति दी………साथ ही कार्यक्रम में राज्यपाल और सीएम धामी ने राष्ट्रपति का आभार भी जताया……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button